Your browser does not support JavaScript! नत्थी 5 | उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

नत्थी 5

विद्युत विभाग, 24 अगस्त, 1960

संख्या आई०ई०आर०-43-आई०-3474-ई०एल०सी०/तेइस-पी०बी०-7बी०-ई०एल०-48

इंडियन इलेक्ट्रिसिटी रूल्स, 1953 के नियम 43 के उप-नियम (2) के उपबंधों के अनुसरण में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल निम्नलिखित वस्तुओं को उन प्राथमिक-उपचार के बक्सों की अंतर्वस्तुएं निर्दिष्ट करते हैं जिनकी व्यवस्था और अनुरक्षण प्रत्येक उत्पादक बिजलीघर (generating station), घिरे हुए उप-बिजलीघर और घिरे हुए स्विच वाले बिजलीघरों (परिचर रहित उप-बिजली घर और स्विच वाले बिजलीघर छोड़कर) में इस प्रकार से की जायेगी जिससे वे कार्य के सभी घंटों में आसानी से उपलब्ध हो सकें।

1. टिंचर आयोडीन (साफ किया हुआ) 1 औंस
2. बोरिक ऐसिड 1 औंस
3. बोरिक ऐसिड (पानी में) 1 औंस
4. मरक्यूरोक्रोम लोशन (ऐकुअस) 5 प्रतिशत 1 औंस
5. अरगाइरोल लोशन 1 औंस
6. पोटैशियम पर्मेंगनेट 1 औंस
7. डिटोल 1 औंस
8. एस्प्रीन की टिकियां 50 टिकियां
9. पिलसीलैक को० 40 टिकियां
10. एमोनिया अरोमेट स्प्रिट 1 औंस
11. रेक्टीफाइड स्प्रिट 1 औंस
12. एसेन्शियल आयल मिक्सचर 1 औंस
13. सीबाजोल की टिकियां 35 टिकियां
14. हैजे की विशेष टिकियां 40 टिकियां
15. पट्टियां 6
16. रूई (cotton wool) 4 औंस
17. नापने का गिलास 1 औंस वाला 1 (संख्या में)
18. नश्तर (लन्सेट) सर्प-दंश 1 (संख्या में)
19. चीरफाड़ का चिमटा (फोरसेप डिसेक्टिंग) 1 (संख्या में)
20. टूर्निक्वेट (रबड़) 1 (संख्या में)
21. डी०बी० चाकू 1 (संख्या में)
22. छोटा कटोरा ई०आई० 1 (संख्या में)
23. डाक्टरी थर्मामीटर (clinical thermometer) 1 (संख्या में)
24. ट्रे गुर्दे की (छोटी) 1 (संख्या में)
25. दाँत के दर्द की दवा 1 औंस

आज्ञा से,
बी०बी० लाल,
आयुक्त एवं सचिव।